फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theka, ladies,lock, breck, police

ठेके पर महिलाओं ने जड़ा ताला, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खुलवाया, शाम को महिला थाने में हंगामा

Wed, 26 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 26 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
theka, ladies,lock, breck, police
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर के भोला चौक स्थित मार्केट में शराब के ठेके को लेकर पुलिस-प्रशासन और कॉलोनीवासी मंगलवार को आमने-सामने आ गए। लोग दोपहर तक ठेकेदार को बंधक बनाकर बाहर बैठे रहे। इस दौरान कई बार कहासुनी भी हुई। दोपहर बाद पुलिस ने लोगों को अनियंत्रित होने पर हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान करीब दस महिलाओं को महिला थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें से एक महिला ने अपने को चंडीगढ़ के डिप्टी कलेक्टर की मां बताया। इस मामले में थाना शहर पुलिस ने वार्ड-पांच पार्षद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस ने मोतीराम कॉलोनी में सोमवार को तोड़फोड़ मामले में वार्ड-पांच पार्षद जयकुमार समेत आठ लोगों पर डकैती का केस दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई से भड़के लोगों ने शाम को महिला थाना का घेराव कर हंगामा किया।
भोला चौक पर शराब के ठेके का मंगलवार को भी विरोध जारी रहा। वार्ड पांच पार्षद जयकुमार और आसपास की कॉलोनियों की महिलाएं और पुरुष सुबह ही ठेके के बाहर पहुंच गए। महिलाओं ने ठेके के बाहर शांतिपूर्वक धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद महिलाएं भड़क गईं और वे ठेके का शटर बंद करने लगीं। इस दौरान ठेकेदार और महिलाओं में बहस हो गई। इसके बाद भी महिलाएं ठेकेदार और उसके कारिंदों को अंदर बंद कर बाहर बैठ र्गइं। ठेकेदार ने कुछ देर बाद अंदर से शटर को खुलवा दिया। इससे गुस्साई महिलाओं ने शटर बंद कर ताला जड़ दिया। यह देख ठेकेदार अपने कारिंदों के साथ ठेके की छत पर चढ़ गया। सूचना पर थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार पुलिसबल के साथ पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। लोग बाजार में ही टेंट लगाकर विरोध में बैठ गए। सूचना पर आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने ठेके को जायज बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीर और उसकी मां को पीटा
पुलिस ने समझाने के बाद हल्का बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक युवक अपनी मां के साथ भोला चौक से गुजर रहा था। तीन पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़ लिया और पीट दिया। उसकी मां बचाने आई तो एक महिला थानेदार ने उसकी मां को भी पकड़ लिया। इस पर मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दस महिलाओं को हिरासत में लिया
भौला चौक पर मंगलवार दोपहर को हंगामा तेज हो गया। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लेनेे की चेतावनी दी। इस बात को सुनकर महिलाएं खुद गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हो गईं। महिला पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गईं। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। फोर्स दस महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला थाना ले गई। इनमें एक महिला ने खुद को चंडीगढ़ के डिप्टी कलेक्टर की मां बताया।
महिला थाना को सैकड़ों लोगों ने घेरा
महिलाओं को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही आसपास की कॉलोनी के लोगों में आक्रोश फैल गया। शाम को सैकड़ों महिला और पुरुष महिला थाने पहुंच गए। लोगों ने उन्हें भी गिरफ्तार करने की बात कही। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में भोला चौक पर प्रदर्शन करने वाले वार्ड-पांच पार्षद जयकुमार समेत 13 महिला व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इनमें पार्षद जयकुमार, राज, शंकुतला, लीलावती, सीमा, सुनीता, बबली, आशा, कमलेश, महेंद्री, संतरा, मंदीप, सोमबीर शामिल हैं।
मोतीराम शराब ठेके में डकैती का केस दर्ज
थाना शहर पुलिस ने सोमवार को मोतीराम कॉलोनी में शराब के एक ठेके में तोड़फोड़ करने के मामले में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना शहर पुलिस ने भोला चौक पर विरोध के चलते यह सख्त कदम उठाया है। मोतीराम कॉलोनी स्थित शराब के ठेकेदार की शिकायत के आधार पर वार्ड-5 पार्षद जयकुंवार और कमलेश, मनमोहन, सिंहराम, मुकेश, निशु, संदीप और सोनू के खिलाफ डकैती और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


पुलिस ने भोला चौक व मोतीराम कॉलोनी में शराब के ठेकेदारों की शिकायतों के आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। भोला चौक पर शराब ठेके का विरोध कर रहे लोगों पर बल प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस ने इसमें महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed