फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   scorpiyo, truck, one death, eight,enjured

बारातियों की स्कॉर्पियो और टैंकर की भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल

Tue, 21 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 21 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी के पास बारातियों की एक स्कार्पियो गाड़ी और तेल के टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें हिसार के कागसर गांव निवासी दूल्हे के चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो के ड्राइवर समेत आठ बाराती घायल हो गए। वे सब कोहंड, करनाल से वापस लौट रहे थे। इनमें से चार बारातियों की हालत गंभीर बनी हुई है। आठों  घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बोहली चौकी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रिफाइनरी के पास स्कार्पियो गाड़ी और तेल एक टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार हिसार के कागसर निवासी रामकेश (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश, अंकित, अमित, सतीश, विकास, टिंकू, इमरान व ड्राइवर राजेश उर्फ नानू घायल हो गए। दूसरी गाड़ियों में सवार बारातियों ने सबको बाहर निकाला और उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। छाजपुर निवासी सोनू ने बताया कि उसके मामा हिसार के कागसर गांव में हैं। वहां से मंगलवार को कोहंड बारात आई हुई थी। जिसमें उसके मामा का लड़का भी आया हुआ था। वे सब मंगलवार शाम को बारात से वापस अपने गांव जा रहे थे। रिफाइनरी के पास पुलिया पर स्कार्पियो की टक्कर एक टैंकर के साथ हो गई। इनमें से ड्राइवर राजेश व सुरेश समेत चार गंभीर बने हुए हैं। इन चारों को गंभीरावस्था के चलते आईसीयू में दाखिल कराया गया है। वहीं हादसे के बाद शादी की खुशियों में भी विघ्न पड़ गया। उन्होंने बताया कि मरने वाला दूल्हे संत गिरी का चचेरा भाई था और बाकी उसके दोस्त थे। बोहली चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed