{"_id":"57eff8ec4f1c1bb61b573e04","slug":"sabiya-panipat-murder-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। छह साल की साबिया के हत्यारे की तलाश में पुलिस की छह टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अब तक पुलिस को मामले में कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची की हत्या के कारण भी पुलिस के लिए पहेली बन गए है, वहीं पुलिस अधिकारी जल्द आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रहे हैं।
सेठी चौक निवासी छह वर्षीय साबिया के हत्यारे के बारे में पुलिस को अब तक कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस उझा रोड, सनौली व सेक्टर 29 में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। सीआईए-वन, सीआईए-टू, स्पेशल स्टाफ व थाना चांदनी बाग की तीन टीम मृतका साबिया के रिश्तेदारों व परिचितों से गहनता से पूछताछ कर रही हैं। साबिया की हत्या की गुथी सुलझाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। पुलिस को अब तक साबिया की हत्या के कारणों का भी पता नहीं लग पाया है।
साबिया की हत्या के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विदित है कि छह वर्षीय साबिया रविवार को सब्जी मंडी से अपहृत हुई थी। साबिया अपने पिता मैनूदीन व भाई इरशाद के साथ सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आई थी। आरोपी ने गोल-गप्पे खिलाने के बहाने साबिया का अपहरण कर लिया था। शुक्रवार को साबिया का शव गांव उग्राखेड़ी के पास काला आंब रोड पर झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस की कई टीम लगी हैं। पूरे क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद है आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
बलबीर सिंह, प्रभारी बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस।