फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   river, amit, swimming, police, panipat

दोस्तों के साथ नहर पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sat, 01 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 01 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
river, amit, swimming, police, panipat
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिंझौल के पास यमुना लिंक नहर के पास से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक नहर पर अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। परिजनों ने पांच दोस्तों पर युवक को लापता करने का आरोप लगाया है। परिजन युवक की बरामदगी के लिए आठ मरला चौकी पुलिस पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और युवक को नहर में तलाशने के लिए उनसे ही गोताखोर मंगवाए। परिजनों के काफी दबाव बनाने के बाद पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लिया। पुलिस तीनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव बिंझौल के पास यमुना लिंक नहर से 18 वर्षीय अमित निवासी इस्सोपूर टील, शामली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अमित पिछले एक माह से अपनी बुआ त्रिशला के पास गांव लौहारी में रह रहा था। अमित के पिता रामपाल ने बताया कि अमित शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठा था। गांव के ही बिजेंद्र, प्रदीप, सुमेर, गांव मांडी के अजय व प्रदीप उर्फ पप्पु निवासी सैनी कॉलोनी ने उसे फोन कर बुलाया। पांचों युवक  अमित को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पांचों युवकों ने गांव बिंझौल के पास यमुना लिंक नहर पर अमित को शराब पिलाई और उसको लापता कर दिया। उन्होंने अमित से काफी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने अमित के दोस्तों से इस बारे में पूछा तो दोस्त उन्हें गुमराह करते रहे और उन्हें संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। परिजन अमित की बरामदगी के लिए आठ मरला चौकी पुलिस पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को अमित की गुमशुदगी की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने उन्हें कहां कि अगर लड़का ढूंढना है तो गोताखोर साथ ले आओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के लापता होने की शिकायत मिली है। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर युवक को लापता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस तीनों से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रामरतन शर्मा, प्रभारी आठ मरला चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed