फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rape, mms video, panipat, harayana

नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार कर बनाई अश्लील वीडियो

Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
 थाना शहर के अंतर्गत हुडा सेक्टर निवासी एक महिला को समालखा में एक व्यक्ति ने  नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने महिला को किसी को इस बारे में बताने पर वीडियो व्हाट्सअप पर अपलोड करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


आरोपी ने अश्लील वीडियो से महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दो बार फिर से दुराचार किया। महिला ने आरोपी के माता-पिता और उसकी बहन पर भी आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना शहर क्षेत्र हुडा के एक सेक्टर निवासी 35 वर्षीय एक महिला ने सुनील निवासी गांव वजीरपुर टिटाना पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह 10 जनवरी 2013 में समालखा मॉडल टाउन में सुनील की दुकान पर इंवर्टर बैटरी खरीदने गई थी। सुनील ने पहले तो उसे अपनी बातों में फंसाया और बाद में सुनील ने उसको चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील ने दुकान में उसके साथ दुराचार कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश आने पर सुनील ने उसे वीडियो दिखाते हुए किसी को बताने पर वीडियो व्हाट्सअप पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोपी ने 31 मार्च को उसको ब्लैकमेल कर अपनी दुकान पर बुलाकर फिर से दुराचार किया।

आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने हिम्मत जुटाकर आरोपी की शिकायत महिला थाना पुलिस में दी है। महिला ने आरोपी सुनील के माता-पिता व उसकी बहन पर भी सुनील का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुनील पर महिला के साथ दुराचार करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोपी के परिजनों पर भी आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मीना कुमारी, प्रभारी, महिला थाना पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed