{"_id":"6a04311c10dc0dbe42014e1d","slug":"protest-held-at-kila-police-station-in-panipat-against-the-kunal-murder-case-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कुणाल हत्याकांड के विरोध में किला थाने पर प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: कुणाल हत्याकांड के विरोध में किला थाने पर प्रदर्शन, न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठीं महिलाएं
Wed, 13 May 2026 01:36 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 13 May 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के किला थाना क्षेत्र के जगदीश नगर में हुई कुणाल नाम के युवक की हत्या के मामले में आज तनाव और बढ़ गया। पुलिस द्वारा अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज मृतक के परिजन और भारी संख्या में महिलाएं किला थाने पहुंच गईं और वहां धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शनकारी महिलाओं और परिजनों का साफ कहना है कि कुणाल की हत्या के मामले में पुलिस ढुलमुल रवैया अपना रही है। उन्होंने मांग की है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। परिजनों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और वे थाने से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
सोमवार रात को हुई थी वारदात
गौरतलब है कि जगदीश नगर इलाके में सोमवार रात को कुणाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही इलाके में काफी रोष है। आज बड़ी संख्या में महिलाओं का थाने के भीतर धरने पर बैठना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन