फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Young man absconds with 30 thousand rupees and mobile phone of Nepalese girl

Panipat: नेपाल की युवती को शराब पिलाकर युवक ने बनाए संबंध, 30 हजार रुपये और मोबाइल लेकर हुआ फरार

Sun, 04 Feb 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 11:45 PM IST
सार

घटना एक गेस्ट हाउस की है। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Panipat: Young man absconds with 30 thousand rupees and mobile phone of Nepalese girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत स्थित गेस्ट हाउस में एक युवक ने पहले तो नेपाल की एक युवती से संबंध बनाए और फिर उसका मोबाइल, 30 हजार रुपये व बैंक की पासबुक चोरी कर फरार हो गया। आरोपी युवक युवती के साथ सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर यहां पहुंचा था। दोनों ने यहां शराब भी पी।

विज्ञापन


युवती के सोने के बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। युवती ने शहर थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपी युवक धनसौली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूल से नेपाल के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा में नौकरी करती है। वह कई माह की छुट्टी लेकर नेपाल अपने घर गई थी। शनिवार को दिल्ली से बस में बैठकर वह पानीपत बस स्टैंड पहुंची। यहां से वह किसी काम से सिवाह गई थी और गांव स्थित बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर पानीपत शहर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऑटो चालक ने एक और लड़के को ऑटो में बैठा लिया। वह लड़का उससे बातचीत करने लगा। इसके बाद उसने ऑटो चालक को किसी होटल पर ऑटो रोकने के लिए कहा तो उसने उसे रेलवे रोड के पास एक गेस्ट हाउस में छोड़ दिया। बाद में लड़का भी होटल में उसके साथ आ गया।


उन दोनों ने गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर ले लिया। उन दोनों ने होटल में शराब पी और संबंध भी बनाए। वह जब सुबह चार बजे उठी तो उसका मोबाइल, 30 हजार रुपये व तीन बैंक की पासबुक गायब मिली और लड़का फरार मिला। उसे शक है कि युवक ने ऑटो चालक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed