फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car overturns after colliding with former BSP district president's vehicle; life saved.

Maharajganj News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद पलटी कार, बची जान

Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after colliding with former BSP district president's vehicle; life saved.
- नौतनवा कस्बे के हाईवे पर छोड़े गए कट से दूसरे वाहन निकालने की काेशिश के दौरान हादसा
विज्ञापन


नौतनवा। कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पेट्रोल पंप से 100 मीटर पहले हाईवे पर छोड़े गए कट के पास मंगलवार की दोपहर दो चारपहिया वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार में सवार बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव बाल-बाल बच गए। वहीं उनकी वाहन में पीछे से टक्कर मारने के बाद दूसरी कार हाइवे पर ही पलट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह कार सवार सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जाानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव अपनी चारपहिया से तहसील की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बनैलिया मंदिर चौराहा से पहले एक कार सवार उनके सामने से ही अचानक हाईवे पर छोड़े गए कट के रास्ते अपनी गाड़ी निकालने का प्रयास करने लगा। वाहन को देख बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की। इतने में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही चारपहिया ने उनकी वाहन में जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार मौके पर ही पलट गई। इसमें सवार आधा दर्जन युवक फंस गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस भी पहुंच गई। मशक्कत के बाद किसी तरह कार में सवार संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित अमरडोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि घटना में युवकों को हल्की चोटें ही आईं और बाल-बाल सभी की जान बच सकी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed