फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scammers set up a fake owner and

Dehradun News: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख

Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 16 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Scammers set up a fake owner and
जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर किसी दूसरे को खड़ा किया और पीड़ित के पक्ष में उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) बना दिया। पीड़ित जब जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो असली मालिक के परिजनों ने विवाद हो गया। इसके बाद शिकायत के आधार पर अब राजपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि करन शर्मा वर्तमान में सहस्रधारा रोड के राजेश्वर नगर में रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में किशनपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर संजय त्यागी धोरण खास इलाके में 270 वर्गगज के एक प्लॉट का सौदा किया था। सौदा कुल 1.08 करोड़ रुपये में और जिसके करीब एक करोड़ रुपये शर्मा ने त्यागी के विभिन्न खातों में जमा करा दिए।
विज्ञापन


इनमें त्यागी के साथी प्रशांत राजोरा के खाते भी थे। आरोप है कि 29 सितंबर 2023 को संजय त्यागी और प्रशांत राजोरा ने जमीन के असली मालिक अनूप कुमार डोभाल की जगह किसी फर्जी व्यक्ति को पेश किया। इस फर्जी व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित की पत्नी के पक्ष में धोखाधड़ी से गिफ्ट डीड करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब पीड़ित प्लॉट पर गए, तब असली मालिक के परिजनों से विवाद होने पर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद करन शर्मा ने अपने पैसे वापस मांगे तो संजय ने 10 लाख रुपये लौटाए। शेष 97.82 लाख रुपये वापस करने से मुकर गया। आरोप है कि पैसे का दबाव बनाने पर संजय त्यागी ने खुद को दिल्ली के लोनी में हत्या के मामलों में शामिल और जमानत पर बताकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। राजपुर थाना पुलिस ने संजय त्यागी, प्रशांत राजोरा और फर्जी अनूप कुमार डोभाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed