फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Two friends die by swallowing poisonous substance in hotel

Panipat: होटल में दो दोस्तों ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, सोनीपत के मदीना गांव निवासी BA 1st के थे छात्र

Mon, 21 Aug 2023 05:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

दोनों दोस्त सोनीपत के मदीना गांव के रहने वाले थे। वह बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। रविवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर होटल में कमरा लिया था। सुबह साढ़े 11 बजे कमरा नहीं खोला तो होटल संचालक ने पुलिस बुलाई। मास्टर की से ताला खोला तो बेड पर दोनों का शव मिला।  

विज्ञापन
Panipat: Two friends die by swallowing poisonous substance in hotel
मृतक अमन और साहिल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर आईटीआई के पास रॉयल होटल में सोनीपत के मदीना गांव के रहने वाले दो दोस्तों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने रविवार शाम पांच बजे कमरा बुक किया था। सुबह साढ़े 11 बजे जब होटल के कर्मियों ने दरवाजा खट-खटाया तो कोई आवाज नहीं आई। दोनों को फोन किए, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

विज्ञापन


होटल संचालक ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस करीब 12 बजे मौके पर पहुंची, जिनकी मौजूदगी में मास्टर की से लॉक खोला तो दोनों के शव बेड पर पड़े हुए थे, पास में सल्फास की गोली पड़ी थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाए और मामले की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


सोनीपत के मदीना गांव निवासी सीमा ने बताया कि गांव में करीब डेढ माह पहले उसके इकलौते बेटे अमन उर्फ शुभम उर्फ बच्ची(19) की किसी के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से अमन अपने मामा विनोद के घर पानीपत के गांव झट्टीपुर में रहता था। विनोद की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी, जिसके चलते वह रविवार को जीसी अस्पताल में भर्ती था, वह और अमन के पिता सुरेंद्र के साथ पानीपत में विनोद का हाल जानने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमन भी उनके पास अस्पताल में था। वह करीब तीन बजे वापस गांव के लिए निकल गए। जबकि अमन झट्टीपुर चला गया था। शाम चार बजे अमन झट्टीपुर से निकल गया। वापस न लौटने पर मामा ने फोन किया, लेकिन अमन ने फोन नहीं उठाए। उन्होंने भी फोन किए, लेकिन उनके भी फोन नहीं उठाए।

उन्हें सूचना मिली कि उन्हीं के गांव का रहने वाला साहिल (19)पुत्र राममेहर भी पानीपत पहुंचा है, वह दोनों साथ है। उन्होंने साहिल को फोन किए, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाए। जिसके बाद वह तलाश में जुट गए। सोमवार दोपहर उन्हें दोनों की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। मां का कहना है कि बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता था, पुलिस मामले की जांच करे।

दोनों बीए प्रथम वर्ष के छात्र
अमन और साहिल दोनों बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। साहिल छह माह से कंप्यूटर का कोर्स भी कर रहा था। साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़े राहुल और रोहित है। साहिल के पिता राममेहर मेहनत मजदूरी करते हैं। मां राजपति गृहणी है। वहीं अमन के पिता सुरेंद्र पीजीआई रोहतक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मां सीमा गृहणी हैं। अमन से छोटी दो बहनें है।

न खाना ऑर्डर किया और न ही बाहर निकले- सतीश
होटल संचालक सतीश ने बताया कि साहिल ने रविवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर अपने नाम से कमरा बुक किया था। कमरा लेने के बाद दोनों बाहर नहीं निकले, न ही उन्होंने खाने का कोई ऑर्डर किया। सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्टाफ ने जब इसकी जानकारी दी तो वह होटल पहुंचा। उन्होंने साहिल के फोन पर फोन किए, लेकिन उन्होंने नहीं उठाए। दरवाजा खट-खटाया, तब भी नहीं खोला। लेंडलाइन पर फोन किए वह भी रिसिव नहीं किए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में मास्टर की से कमरा खोला।


दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। - इंस्पेक्टर राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed