फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Suspicious youth arrested with five pistols and six magazines

Panipat: पांच पिस्तौल और छह मैगजीन के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 11:58 PM IST
सार

कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी बोला कि पिस्तौल ठीक करने का काम करता है, चंडीगढ़ से दोस्त ने उक्त हथियार दिया था। अब दुरुस्त करने के बाद वापस करने जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Panipat: Suspicious youth arrested with five pistols and six magazines
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रेस्ट हाउस के ड्रेन नंबर-वन नाला रोड से एक संदिग्ध युवक को पांच देसी पिस्तौल और छह मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम को रविवार रात सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक नाला रोड से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहा है। इस पर उनकी टीम ने रेस्ट हाउस के पास नाला रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी युवक को काबू कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान इकराम निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान युवक के सफेद बैग से पांच पिस्तौल और छह मैग्जीन बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिस्तौल ठीक करने का काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्त सोनू के पास चंडीगढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोस्त सोनू ने ही उसे पिस्तौल ठीक करने के लिए दिया है, जिसे अब वह वापस करने जा रहा था। पुलिस को अब युवक के दोस्त सोनू की तलाश है। आशंका जताई जा रही है कि धरे गए युवक से पूछताछ और सोनू की गिरफ्तारी के बाद बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed