{"_id":"64802b1d709eb6f1c20a76c6","slug":"panipat-session-court-assistant-cheated-miscreants-made-fake-id-card-and-withdraw-45-thousand-from-account-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: सेशन कोर्ट के सहायक से ठगी, बदमाशों ने फर्जी ई-कार्ड बना खाते से निकाले 45 हजार, एसी भी खरीदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: सेशन कोर्ट के सहायक से ठगी, बदमाशों ने फर्जी ई-कार्ड बना खाते से निकाले 45 हजार, एसी भी खरीदा
Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM IST
सार
भिवानी के गांव हालुवास निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वो पानीपत में सेशन कोर्ट में बतौर सहायत कार्यरत है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनाया था। 13 जनवरी को उसके खाते से 9568 रुपये कटने का मोबाइल पर मैसेज आया था। उसने इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बात की तो उसे बताया कि गए उसके नाम पर इमेल कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत की सेशन कोर्ट में कार्यरत सहायक का फर्जी ई क्रेडिट कार्ड बनाकर ठगों ने 45 हजार की ठगी कर दी। ठग ने सहायक का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर एसी की खरीददारी भी की। इस संबंध में सहायक ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब साइबर अपराध थाना पुलिस भी मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने मामले में किया केस दर्ज
भिवानी के गांव हालुवास निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वो पानीपत में सेशन कोर्ट में बतौर सहायत कार्यरत है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनाया था। 13 जनवरी को उसके खाते से 9568 रुपये कटने का मोबाइल पर मैसेज आया था। उसने इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बात की तो उसे बताया कि गए उसके नाम पर इमेल कार्ड जारी किया गया है। जबकि उसनके कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया था। उसके कार्ड से एसी खरीदा गया है। इसलिए उसके खाते से पैसे कटे हैं। उसका पंजीकृत नंबर भी बदल दियाग या है। इसके बाद भी उसके खाते से फरवरी व मार्च में दो बार में 2400 रुपये कटे । अब बैंक उसकी ओर 45 हजार रुपये पेडिंग दिखा रहा है। ठग ने उसका फर्जी इ क्रेडिट कार्ड बनाकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन