फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat police busted illegal liquor factory

बंद मुर्गी फार्म में चल रही थी अवैध शराब फैक्टरी, बोतल भरते दो गिरफ्तार, बरामद हुआ ये सामान

Thu, 04 Feb 2021 11:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panipat police busted illegal liquor factory
अवैध शराब फैक्टरी से बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

सीआईए-टू ने पानीपत के इसराना में बंद मुर्गी फार्म में चलाई जा रही अवैध शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके पर भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीआईए-टू की टीम ने बुधवार रात को गांव शाहपुर में एक बंद पड़े मुर्गी फार्म में छापेमारी की। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम भी उनके साथ थी। जानकारी के अनुसार एएसआई जगविंद्र के नेतृत्व में सीआईए-टू पानीपत की एक टीम इसराना बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। 
विज्ञापन


तभी सूचना मिली कि मेन गोहाना रोहतक रोड पर गांव शाहपुर में भोले ढाबे के नजदीक बंद पड़े मुर्गी फार्म में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी चल रही है। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया और छापेमारी की। फैक्टरी को आबकारी विभाग के कर्मचारियों की मदद से चेक किया गया तो मुर्गी फार्म के अंदर एक कमरे में अवैध शराब की फैक्टरी चलती मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर शामली के थाना कांधना निवासी भूपेंद्र सिंह और सहारनपुर के गांव तितरो निवासी साहिल को शराब के पौव्वों को पेटियों में पैक करते पकड़ा गया। इनके पास से फैक्टरी चलाने का कोई भी कागजात नहीं मिला। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर फैक्टरी को सील कर दिया गया। एएसआई जगविंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया, जिनमें पूछताछ की जा रही है। 


अवैध शराब की फैक्टरी से यह हुआ बरामद 
अवैध शराब 48 पेटी, 200 लीटर तैयार शराब, बोतल सील करने की मशीन, एल्कोमीटर, पैमाना, खाली प्लास्टिक बोतलें, खाली ढक्कन, दो खाली टंकी 750 लीटर, तीन खाली ड्रम, एक जनरेटर, एक टुल्लू पंप, एक आरओ, होलोग्राम, लेबल, एक कैन केमिकल मिला। एक्साइज विभाग के अधिकारियों के रिकार्ड के अनुसार फैक्टरी अवैध पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed