{"_id":"583f1dbe4f1c1b0d1ede702f","slug":"panipat-patkha-three-yuvak-susaed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला सहित तीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
amar ujala beuro panipat
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर समेत जिले में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इसके चलते सिविल अस्पताल में दिनभर पोस्टमार्टम कराने वालों की लाइन लगी रही।
फैक्ट्री से निकलने के बाद जहर के असर से मौत
हुडा सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिक ने फैक्ट्री के बाहर आते ही दम तोड़ दिया। बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। बताया जा रहा है कि शहर के अशोक विहार कालोनी निवासी सुरेश कुमार (45) सेक्टर-24 स्थित एक फैक्ट्री में काम करना था। वह मंगलवार रात को नाइट डयूटी पर गया हुआ था। बुधवार सुबह फैक्ट्री से निकलते ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। दूसरे श्रमिकों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
घर में जहरीले पदार्थ के असर से मौत
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एकता विहार कालोनी उझा रोड निवासी राजेश (40) की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के असर से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजेश इलेक्ट्रीशियन है और उसकी कालोनी स्थित मकान में ही दुकान है। परिजनों के अनुसार राजेश लंबे समय से बीमार था और उसने बुधवार को मकान में ही दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने परिजनों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की जहर के असर से मौत
जिले के गांव पाथरी निवासी एक बुजुर्ग महिला की जहर के असर से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कविता (50) ने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसको जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसराना थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।