फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, master chbhi se kholte the loc

मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक

Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
panipat, master chbhi se kholte the loc
zv - फोटो : amar ujala
सीआईए-वन ने काबू मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य अपने सरगना के साथ मास्टर चाबी के साथ आसानी से लॉक खोल बाइक चोरी कर लेते थे। चोर गिरोह की हीरो होंडा मोटरसाइकिल चोरी पहली पसंद थी। आरोपी ने दस मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को कबूला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइकों को बरामद कर लिया है। आरोपी को पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजकर मास्टर माइंड की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीआईए-वन प्रभारी दीपक कुमार ने मंगलवार को मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने एक जनवरी को बरसत रोड भैंसवाल चौक पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने गांव छाजपुर कलां हाल एकता विहार कॉलोनी निवासी कर्मबीर उर्फ संजय को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से बरामद स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी की मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि उसने यह बाइक 28 दिसंबर को सिंगला पैलेस के पास से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी की दस वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड अभी गिरफ्त से बाहर
गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अपने साथी गांव ऊझा निवासी मोहनलाल उर्फ मोना के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मोहनलाल बाइक चोरी का प्लान बनाता, उसके बाद ये लोग प्लान के अनुसार ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। आरोपी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी तरह रेकी करते थे। कोई भी व्यक्ति बाइक खड़ी करने आता तो वह उसके जाते ही मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलते और बाइक चोरी कर रफूचक्कर हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा बाइकों के शौकीन
बाइक चोर होंडा कंपनी की बाइकों के शौकीन हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद की गई सभी बाइकें होंडा कंपनी की हैं। इनमें 7 स्पलेंडर, 2 सीडी डिलक्स और 1 बाइक होंडा ट्वीस्टर कंपनी की है। इनमें से 4 बाइकें पानीपत से चोरी की गई हैं, जबकि 6 बाइकों के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अब इन बाइकों के इंजन व चैसीज नंबर से पहचानने का प्रयास कर रही है।


फैक्ट्री में छिपाई थी सभी बाइकें
आरोपियों ने चोरी की गई सभी बाइकों को सेक्टर 13/17 यमुना एनक्लेव स्थित फैक्ट्री में छिपा कर रखा था। पुलिस ने सभी बाइकों को बरामद कर लिया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी का पिछला रिकार्ड चैक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed