फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat,health,rad,medical,store,mtp

स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट बेचते पकड़ा

Fri, 23 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Fri, 23 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
panipat,health,rad,medical,store,mtp
- फोटो : demo pic
 स्वास्थ्य विभाग ने किशनपुरा स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट बेचते रंगे हाथों धर-दबोचा है। मेडिकल स्टोर संचालक एक महिला को पांच सौ रुपये में एमटीपी किट बेच रहा था। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की शिकायत पर किशनपुरा चौकी पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने किशनपुरा स्थित देयोल मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक कुलवंत सिंह निवासी हरिनगर को एमटीपी किट बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गत दिनों स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि किशनपुरा स्थित देयोल मेडिकल स्टोर संचालक कुलवंत सिंह एमटीपी किट बेचता है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने मेडिकल स्टोर संचालक की धरपकड़ के लिए डॉ. सुधीर बतरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के लिए एक महिला डिकोय को तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने योजना बनाकर महिला डिकोय को एमटीपी किट लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर भेजा। महिला ने स्टोर संचालक से एमटीपी किट मांगी। मेडिकल स्टोर संचालक ने एमटीपी किट का रेट पांच सौ रुपये बताया। जैसे ही मेडिकल स्टोर के संचालक कुलवंत सिंह ने महिला को एमटीपी किट महिला को दी, उसी वक्त स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर उसको दबोच लिया।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. सुधीर बतराके साथ नायब तहसीलदार पानीपत सुमन, डीसीओ परविंद्र मलिक व एमओ डॉ. शालिनी मेहता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed