फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, driver, truck, rice, panipat

लाखों रुपये के चावल भर ट्रक ले उड़ा चालक

Mon, 19 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Mon, 19 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
panipat, driver, truck, rice, panipat
पानीपत - फोटो : bureau
 जिले के गांव आदियाना मोड़ के पास स्थित चावल की एक फैक्टरी से चालक सवा तीन लाख के चावलों के कट्टे से भरे ट्रक को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


चालक को ट्रक गुजरात के हिम्मतनगर लेकर जाना था। थाना मतलौडा पुलिस ने फैक्ट्री के प्रबंधक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव आदियाना मोड़ के पास स्थित जयप्रकाश सोलबर प्रो. चावल फैक्टरी के प्रबंधक संजीव जैन ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि 11 जून को ट्रक चालक सतीश ट्रक में 550 बैग चावल लोड कर गुजरात के हिम्मत नगर जाने के लिए निकला था।

ट्रक में सवा तीन लाख रुपये के चावल थे। गुजरात स्थित चावल कंपनी से जून माह में की गई पेमेंट में उनको सवा तीन लाख रुपये कम मिले। उन्होंने इस बारे में कंपनी अधिकारियों से बातचीत की तो अधिकारियों ने बताया कि कंपनी में चावलों का एक ट्रक कम आया है।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत ट्रांसपोर्टर से संपर्क कर ट्रक चालक सतीश के बारे में पूछा। ट्रांसपोर्ट मालिक ने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत मतलौडा पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक पर पौने तीन लाख रुपये के चावल लेकर भागने का आरोप है। पुलिस ने फैक्ट्री के प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल सिंह, एएसआई थाना मतलौडा पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed