{"_id":"582dfe4e4f1c1bf23c8fecb2","slug":"panipat-crime-police-theft-alone-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल टाउन में वकील के घर से लाखों की गहने और सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल टाउन में वकील के घर से लाखों की गहने और सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन में वकील के घर से लाखों की गहने और सामान चोरी
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर मॉडल टाउन निवासी एक वकील के घर को निशाना बनाकर सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर ले गए। वकील वारदात के वक्त मकान का ताला लगाकर परिवार समेत फरीदाबाद गया हुआ था। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही वारदातों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने एफएसएल के साथ मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने वकील के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली हैं।
मॉडल टाउन निवासी एडवोकेट नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा रानी गर्भवती थी। वह मेरी मां परमेश्वरी देवी के साथ छह नवंबर को फरीदाबाद में रहने वाली मेरी बहन शशीबाला के घर गई थी। 11 नवंबर को वह भी मकान पर ताला लगाकर फरीदाबाद चला गया। फरीदाबाद स्थित एकक अस्पताल में 15 नवंबर को उसकी पत्नी सीमा ने लड़के को जन्म दिया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वे 16 नवंबर की सुबह घर आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।
उनको मकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोर घर से सोने की दो अंगूठी, चांदी का हार, चार सिक्के, कुछ नकदी, बर्तन, दो नए कंबल, नए कपड़ों से भरे दो बैग सहित अन्य सामान चोरी मिली। एडवोकेट नरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों ने 15 नवंबर की रात ही उनके मकान में चोरी की है। 16 की सुबह गली के मोड़ पर घर से चोरी दो कंबल चौकीदार को पड़े मिले हैं। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध
नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके सामने वाले मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। जिसकी फुटेज खंगालने पर 15 की रात तीन लड़के काफी देर तक मकान के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं। गली में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज भी देखने का प्रयास किया जा रहा है।
माडल टाउन निवासी वकील नरेंद्र सिंह ने अपने घर चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तस्वीर एएसआई, जांच अधिकारी, चौकी मॉडल टाउन।