फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, cash, jwellry, stolen

घर से नकदी और गहने चोरी

Thu, 17 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Thu, 17 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
panipat, cash, jwellry, stolen
rupees
बरसत रोड स्थित मकान को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों की नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिये। मकान मालकिन दिल्ली गई हुई थी। चोरों ने इसका खूब फायदा उठाया। मकान मालकिन ने दिल्ली से लौटकर पुलिस को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला शोभना ने बताया कि उसका बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास मकान है। वह सोमवार को ताला लगाकर अपनी बेटी के पास दिल्ली गई थी।
विज्ञापन


वह दिल्ली से वीरवार को लौटी थी। उसने मकान में लौटकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। तिजोरी से दस हजार रुपये व छह तोले सोने के जेवरात चोरी थे। चोरी सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये है। उसने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस महिला शोभना के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मकान की दीवार फांदकर दस हजार की नकदी व सोने के जेवरात चोरी किए है। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजबीर सिंह, एएसआई थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed