फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, car loot

पिस्तौल के बल पर बदमाशों ने उद्यमी की क्रेटा गाड़ी लूटी

Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 11 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर मित्तल मेगा मॉल के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पिस्तौल के बल पर एक उद्यमी की क्रेटा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। उद्यमी अपनी प्रिंटिंग प्रेस से अपने घर वापस आ रहा था। वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी अजय गुप्ता बुधवार शाम को अपनी क्रेटा गाड़ी से सेक्टर-25 स्थित अपनी प्रिंटिंग प्रेस से वापस घर पर आ रहा था। पीछे पाइट स्कूल के नजदीक बाइक सवार तीन लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। इसी समय तीनों में से एक बदमाश ने अजय गुप्ता पर पिस्तौल तान दी और उसको नीचे फेंककर गाड़ी लूटकर फरार हो गए। अजय गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-11-12 चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पूरे एरिया की नाकाबंदी की जांच शुरू की। पुलिस की देर रात तक चली जांच के बाद भी बदमाश काबू नहीं आ सके। सेक्टर-11-12 चौकी पुलिस ने उद्यमी अजय गुप्ता के बयान दर्ज किए और इनके आधार पर तीन बदमाशों के खिलाफ गाड़ी लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गत दिनों में कई वारदात इस जगह दी गई
जानकारों की माने तो बाइक सवार बदमाश पिछले कई माह में इसी स्थान पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गत दिनों एक श्रमिक के साथ भी लूटपाट की थी। उस वक्त श्रमिक फैक्ट्री से घर वापस आ रहा था। इसके अलावा कई अन्य वारदात इस स्थान पर हो चुकी हैं। पुलिस इन सब के बाद भी सुरक्षा प्रबंध नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मित्तल मेगा मॉल के नजदीक से अजय गुप्ता से पिस्तौल के बल पर गाड़ी लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी शुरू कर दी थी। पुलिस ने अजय गुप्ता की शिकायत के आधार पर लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को काबू कर लेगी।
जसपाल सिंह ढिल्लो, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed