फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, beike,kuchla

बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Thu, 09 Feb 2017 11:57 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Thu, 09 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सिवाह पुलिस लाइन के पास जीटी रोड पर दोनों लेनों के बीच बाइक पर खड़े एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे को रेलवे स्टेशन छोड़कर गांव झट्टीपुर वापस जा रहा था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव झट्टीपुर निवासी रणबीर सिंह (50) वीरवार सुबह अपने बेटे को दीवाना रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद वापस गांव जा रहे थे। सिवाह पुलिस लाइन के पास जीटी रोड की एक लेन पार कर दूसरी लेन पर जाने के लिए कट पर बाइक रोक ली और रास्ता मिलने का इंतजार करने लगे। तभी तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार रणबीर को अपनी चपेट में लेता हुआ फुटपाथ पर जा चढ़ा। इस हादसे में रणबीर की मौके पर पर ही मौत हो गई। सेक्टर 29 चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद छाया मातम
सड़क दुर्घटना में रणबीर की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि रणबीर किसान था और खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रणबीर के दो लड़के व एक लड़की है। एक बेटा-बेटी की शादी पहले कर दी थी। छोटा बेटा कुंवारा है। हादसे के बाद परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। आस-पड़ोस के लोग व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास एक लेन पार कर पानीपत से दिल्ली जाने वाली लेन पर आने के लिए खड़े एक व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसआई रामनिवास, सेक्टर 29 चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed