{"_id":"586fe9134f1c1b0a32158b96","slug":"panipat-2-brother-hamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों पर तेजधार हथियार से हमला
amar ujala beuro panipat
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी निवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर उनकी बाइक व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। दोनों भाइयों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां चिकित्सकों ने एक को गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
बतरा कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके दो लड़के नरेश और दिनेश नवयुग स्कूल में पढ़ते हैं। नरेश 10वीं कक्षा व दिनेश 11वीं कक्षा में है। दिनेश का करीब दो माह पहले उसकी कक्षा में पढ़ने वाले गांव गढ़ी निवासी सौरभ के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश की पिटाई कर दी थी। उस घटना का नवंबर माह के अंत में फैसला हो गया था। सुरेश ने बताया कि शुक्रवार देर सायं उसके दोनों बेटे नरेश व दिनेश अपने दोस्त की बाइक लेकर किसी काम से जा रहे थे। जब वे लोग डीसी निवास से करीब सौ मीटर की दूरी पर थे, तभी बाइक पर सवार होकर पहुंचे सौरभ व उसके दो साथियों ने दोनों पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों को काफी चोटें आई हैं। हमलावर उनकी बाइक व मोबाइल भी लूटकर ले गए।
पुलिस के पास मारपीट कर बाइक व अन्य सामान छीनने की सूचना है। पुलिस ने घायलों से बात की गई। परिजनों ने गढ़ी सिकंदरपुर के पास बाइक छीनने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाऊन