फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   netrpal arrest, police raids for two other persons, panipat, harayana

नेत्रपाल न्यायिक हिरासत में, दो अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी

Sun, 22 May 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
जाति विशेष पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार ओबीसी ब्रिगेड के पूर्व युवा जिला प्रधान नेत्रपाल रावल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी ओबीसी बिग्रेड के पूर्व प्रधान रामपाल राठी व डॉ. रफलसिंह कश्यप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को ओबीसी बिग्रेड के पदाधिकारियों ने होटल मिड-वे में पत्रकार वार्ता कर जाति विशेष के प्रति टिप्पणी की थी।

इसके बाद दोनों पर सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगा। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को ओबीसी बिग्रेड के पदाधिकारी नेत्रपाल रावल को लाल बत्ती के पास से गिरफ्तार किया था। रावल पर मुकदमा दर्ज कर उसको शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी नेत्रपाल रावल को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के अन्य दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुकेश कुमार,इंचार्ज बस स्टैंड पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed