फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   money, not return, beating and loot, jwellery, panipat, harayana

रकम नहीं लौटाई तो धुनाई कर लूटे नकदी और गहने

Fri, 06 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 पिता के ऑपरेशन के लिए ज्वेलर ने अपने दोस्त से तीन हजार रुपये की मदद ली। उसी दोस्त ने पैसे नहीं लौटाने पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी धुनाई कर नकदी और आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन

कच्चा कैंप निवासी रविंद्र ने बताया कि दो माह पूर्व उसके पिता रामप्रकाश की आंखों का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के समय उसने संजय कॉलोनी निवासी रविंद्र से तीन हजार रुपये की मदद ली थी।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह रविंद्र को तय समय पर पैसे नहीं लौटा सका। उसने रविंद्र को पैसे लौटाने के लिए दो दिन का समय मांगा। बुधवार को दुकान पर उसका छोटा भाई रोहित बैठा था। रविंद्र अपने दो साथियों मोहित और भौल्लर के साथ दुकान पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविंद्र ने रोहित से तीन हजार रुपये मांगे। रोहित ने पैसे नहीं होने की कहकर बाद में देने की बात कही। लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने रोहित की धुनाई कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मोहित और भौल्लर ने रोहित को पकड़ लिया और रविंद्र ने गुल्लक से 16 हजार रुपये और दुकान से तीन तोले सोने के आभूषण उठा लिए। रोहित ने पूरे मामले की सूचना बड़े भाई रविंद्र को दी। रविंद्र ने आठ मरला पुलिस चौकी में तीनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ज्वलेर ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। तीनों युवकों पर नकदी और लूट का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द तीनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
सुनील कुमार, प्रभारी, आठ मरला पुलिस चौकी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed