फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   modal, town , subhas, nagar, home, lac, stolen

मॉडल टाउन व सुभाष नगर स्थित दो मकानों में लाखों की चोरी

Tue, 13 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Tue, 13 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
modal, town , subhas, nagar, home, lac, stolen
पानीपत - फोटो : bureau
शहर के मॉडल टाउन और तहसील कैंप के सुभाष नगर स्थित दो मकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों की नकदी के साथ ही गहने चोरी कर ले गए। सुभाष नगर निवासी विजय रात को परिवार समेत शादी समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी परिवार भी दो दिन बाद घर आया था। थाना शहर और मॉडल टाउन पुलिस ने मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहसील कैंप में पिछले दरवाजे से आकर चोरी

थाना शहर के अंतर्गत तहसील कैंप स्थित सुभाष नगर विजय के मकान में चोरी कर ली। विजय की सूचना पर तहसील कैंप चौकी पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची। विजय ने बताया कि वह अपने एक जानकार की शादी में गया हुआ था।
विज्ञापन


वह सोमवार सुबह घर पर आया तो मेन गेट का लॉक सामान्य तरीके से लगा हुआ था, लेकिन मकान के अंदर के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि चोरों ने मकान की अलमारी और अन्य सारी जगहों को खंगाल डाला था। चोर गहने और नकदी चोरी कर ले गए। उसने बताया कि चोरी गहनों में दो तोले सोने के गहने हैं। पुलिस ने विजय की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन में एक मकान में चोरी
शहर की पॉश कॉलोनी में एक मकान में बीती रात को चोरी कर ली। मॉडल टाउन चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मकान मालिक ने बताया कि वह परिवार समेत दो पहले घर से बाहर गया था। उन्होंने मकान को अच्छी तरह से लॉक किया था।

वे सोमवार सुबह मकान पर आए तो मकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया कि चोर मकान से लाखों की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरी सामान का पूरा विवरण जल्द ही देने की बात कही। मॉडल टाउन चौकी  पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।


तहसील कैंप सुभाष नगर स्थित एक मकान में पीछे के रास्ते से आकर गहने व नकदी चोरी करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेखा, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed