फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Major Tragedy in Panipat: Two Youths Enter Hatchery Sewer Line for Cleaning; Die of Suffocation

पानीपत में बड़ा हादसा: हैचरी की सीवर लाइन साफ करने उतरे दो युवक, दम घुटने से मौत; JJP नेता कादियान का है फार्म

Tue, 05 May 2026 01:13 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 05 May 2026 01:13 PM IST
सार

पानीपत के चौटाला रोड स्थित हैचरी में सीवर का पाइप जाम हो गया था। इसे खोलने और सफाई करने के लिए दो कर्मचारियों को बुलाया गया था। जैसे ही दोनों युवक सीवर लाइन के भीतर उतरे थे।

विज्ञापन
Major Tragedy in Panipat: Two Youths Enter Hatchery Sewer Line for Cleaning; Die of Suffocation
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। चौटाला रोड स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र कादियान की हैचरी में सीवर लाइन की ब्लॉकेज खोलने उतरे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजय (26) और अंकित (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना का विवरण
चौटाला रोड स्थित हैचरी में सीवर का पाइप जाम हो गया था। इसे खोलने और सफाई करने के लिए दो कर्मचारियों को बुलाया गया था। जैसे ही दोनों युवक सीवर लाइन के भीतर उतरे, वहां मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे बेहोश हो गए।
विज्ञापन




काफी देर तक जब बाहर कोई हलचल नहीं हुई, तो मौके पर मौजूद अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अंकित के भाई अंकुर ने बताया कि उसका भाई हैचरी में काम करता था। सोमवार रात वह अपने साथी अजय के साथ ब्लॉक पाइप खोलने के लिए नीचे उतरा था, जहां गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed