फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Love affair murder of husband in Panipat, Wife along with brother in law stabbed him

पानीपत में प्रेम प्रसंग पति की हत्या: देवर के साथ मिलकर पत्नी ने चाकूओं से गोदा, आरोपी मृतक का चचेरा भाई

Fri, 15 Sep 2023 03:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

अहर गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसके छोटे भाई रिंकू की शादी तीन साल पहले रुकसाना से हुई थी। रुकसाना व सुनील दो बच्चों के माता-पिता था। रुकसाना का दो साल से उसके चचेरे भाई साहिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी रिंकू का इस बात पर साहिल के साथ विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Love affair murder of husband in Panipat, Wife along with brother in law stabbed him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पानीपत के अहर गांव में महिला ने अपने देवर प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। दोनों का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। वारदात को घर के आंगन में अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी चचेरा भाई फरार हो गया। परिजनों ने महिला को घर से भागने नहीं दिया और मतलौडा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल ने मौके से नमूने जुटाए। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
अहर गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसके छोटे भाई रिंकू की शादी तीन साल पहले रुकसाना से हुई थी। रुकसाना व सुनील दो बच्चों के माता-पिता था। रुकसाना का दो साल से उसके चचेरे भाई साहिल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी रिंकू का इस बात पर साहिल के साथ विवाद हुआ था। ये विवाद पुलिस तक पहुंचा था। रिंकू अपनी पत्नी रुकसाना व साहिल को समझाता था और दोनों को एक दूसरे से दूर रहने को कहता था। ये बात रुकसाना व साहिल को गवारा नहीं थी।
विज्ञापन


साहिल अपने चचेरे भाई रिंकू को जान से मारने की धमकी दे रहा थ लेकिन रिंकू ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। रुकसाना व साहिल ने बृहस्पतिवार रात को रिंकू की हत्या की प्लानिंग की थी। साहिल रात 12 बजे रिंकू के घर में घुसा और सोते हुए रिंकू पर हमला कर दिया। रिंकू ने बचने का प्रयास किया। दोनों में काफी देर तक झपट हुई। बताया जा रहा है कि रुकसाना ने पीछे से रिंकू के हाथ पकड़ लिए और साहिल ने उसके पेट व छाती में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद 10 बार रिंकू के पेट में वार किए गए। रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वो पहुंचे तो साहिल वहां से फरार हो गया। रुकसाना को उन्होंने भागने नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने यहीं से रुकसाना को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार दोपहर को सााहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed