फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot at JJP leader house: inquiry on suspicion of involvement of younger son, shot himsel

जजपा नेता के घर लूट मामला: छोटे बेटे से संलिप्तता की आशंका पर पूछताछ, खुद को मारी गोली, किडनी में जाकर धंसी

Wed, 26 Jul 2023 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 10:06 PM IST
सार

पानीपत में मंगलवार रात मैकेनिक पर 25.50 लाख लूटकर ले जाने का आरोप लगा था। बेटा चांद वारदात से तीन घंटे पहले मैकेनिक को साथ लेकर घर आया था और 20 मिनट बाद निकल गया था। एसपी बोले कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Loot at JJP leader house: inquiry on suspicion of involvement of younger son, shot himsel
कार्रवाई करती सेक्टर 13/17 थाना पुलिस और डीएसपी सुरेश कुमार, लूट की जानकारी देते रेखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

पानीपत में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण के घर से मंगलवार रात 25.50 लाख रुपये की लूट की घटना में शक की सुई घूमने के बाद सुबह छोटे बेटे ने पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से खुद को सीने में गोली मार ली। गोली हड्डी से टकराने के बाद अंदर किडनी में जाकर धंस गई। इससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने लूटपाट के आरोपी मैकेनिक पिंकू से लंबी पूछताछ की। जजपा नेता ने बताया कि पुलिस के कहने पर बेटे से भी लूटपाट के बारे में दो घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद नहाने चला गया तो उसने रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वह एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है।
विज्ञापन


जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे मैकेनिक पिंकू घर में घुसा और पत्नी रेखा के सिर में बोतल से हमला कर बेड में रखे 18 लाख और अलमारी से साढ़े सात लाख रुपये लूट लिया। पत्नी ने होश आने पर उन्हें वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर करीब चार घंटे तक पूछताछ की। जजपा नेता ने बताया कि पुलिस ने उनसे एक बार छोटे बेटे चांद से भी बातचीत करने के लिए कहा। बेड और अलमारी में रखे पैसे की जानकारी सिर्फ छोटे बेटे चांद को थी।

आरोपी ने भी घर में कोई सामान इधर-उधर नहीं किया और न ही कपड़े बिखेरे। घर से कोई जेवरात चोरी नहीं हुआ। ऐसे में शक के आधार पर सुबह चार से लेकर छह बजे तक उन्होंने बेटे चांद से सख्ती से पूछताछ की। बुधवार सुबह सात बजे बड़े बेटे सूरज को कमरे में लूटपाट के आरोपी का सुराग ढूंढने के लिए ऊपर भेज दिया और खुद नहाने के लिए बाथरूम चले गए।

पत्नी दूसरे कमरे में थी। इसी बीच छोटे बेटे चांद ने दूसरे कमरे में जाकर अलमारी से रिवाॅल्वर निकालकर खुद को गोली मार ली। उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीबीए बेटे को सौंप दी थी पेट्रोल पंप समेत कई व्यवसायों की जिम्मेदारी
जजपा नेता के बड़े बेटे सूरज ने एमबीए और छोटे बेटे चांद ने बीबीए की पढ़ाई पाइट कॉलेज से की थी। उनके सोनीपत, पानीपत, करनाल, मेरठ, बागपत में 11 पेट्रोल पंप हैं। इसके अलावा घरौंडा के पास एक बैंक्वेट हॉल बना रहे हैं। सिवाह गांव के पास दो एकड़ में तीन तारा होटल निर्माणाधीन है। इन सबकी जिम्मेदारी बलजीत ने छोटे बेटे चांद को दे दी थी। इनके लेनदेन का काम चांद संभालता था। ऐसे में लूटपाट की वारदात में शक की सूई चांद पर घूमने से हर कोई हैरान है।

वारदात से तीन घंटे पहले मैकेनिक को लेकर आया था
पुलिस के अनुसार चांद करीब छह बजे तहसील कैंप के मैकेनिक पिंकू को घर लेकर आया था और करीब 20 मिनट बाद दोनों घर से चले गए थे। पुलिस हर एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। मैकेनिक के अलावा और कौन-कौन वारदात में शामिल है, इस दिशा में भी पूछताछ की जा रही है।

गोली अंदर जाकर किडनी में फंसी
निजी अस्पताल में उपचाराधीन चांद का करीब डेढ़ से दो घंटे ऑपरेशन चला। डॉक्टर के अनुसार गोली छाती में लगने के बाद अंदर हड्डी से टकराकर नीचे किडनी में जाकर धंस गई, जिसे ऑपरेशन कर निकाला गया है। फिलहाल चांद की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।


पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। मैकेनिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चांद की वारदात में संलिप्तता से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता है। अस्पताल में उपचाराधीन चांद के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed