फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   lac,oil,driver,three

लाखों का तेल गायब, चालक सहित तीन नामजद

Wed, 15 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 15 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुजरात से हरिद्वार जा रहे टैंकर से डाहर गांव के पास लाखों का तेल लूट लिया गया। मालिक ने टैंकर चालक पर शक जाहिर किया है। बताया जा रहा है कि तेल चोरी करने के बाद टैंकर को गांव डाहर के पास एक ढाबे के बाहर खड़ा कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। टैंकर में लाखों रुपये की कीमत का तेल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुजरात के नागाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चालक अरविंद यादव कैंटर में 19685 एमटी पावर ऑयल लेकर गुजरात से हरिद्वार के लिए चार फरवरी को चला था। टैंकर तय समय पर न पहुंचने पर टैंकर के मालिक ने चालक से संपर्क करने के प्रयास किए, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद उसने टैंकर की तलाश शुरू कर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर थाना इसराना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान टैंकर गांव डाहर के पास एक ढाबे के बाहर खड़ा मिला और उसमें से तेल गायब था। पुलिस ने आरोपी चालक अरविंद यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही चालक की गारंटी देने वाले संदीप निवासी कानपुर और रोहित निवासी कौशांबी के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित टैंकर मालिक के अनुसार चालक अरविंद की नौकरी लगवाते समय संदीप और रोहित ने गारंटी दी थी। उन्होंने दावा किया कि ये दोनों भी तेल गायब होने में शामिल हैं, क्योंकि अरविंद के साथ संदीप और रोहित भी गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed