फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   killed a younger

युवक की हत्या, जीटी रोड पर लगाया जाम

Fri, 15 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 15 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर की गंगाराम कॉलोनी निवासी युवक की बुधवार देर रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव काबड़ी रोड पर कालू पीर के समीप पेड़ के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन


 पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने वीरवार सुबह जीटी रोड पर सिविल अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। डीएसपी दलबीर सिंह के आश्वासन के बाद कॉलोनी के लोगों ने जाम खोला। युवक बुधवार रात को दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से गया था।
विज्ञापन


सुबह परिजनों को उसकी हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने इस संबंध में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत गंगाराम कॉलोनी निवासी रोहित (22) उर्फ सोनू का शव वीरवार सुबह काबड़ी रोड पर कालू पीर के समीप पेड़ के नीचे मिला।

रोहित के सिर पर गोली मारी गई थी। पुलिस ने सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप ट्रैफिक पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी व एक दुकानदार पर लगाया। परिजनों ने वीरवार को शव लेकर सिविल अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। डीएसपी शहर दलबीर सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला। इस दौरान करीब 12 मिनट तक जीटी रोड जाम रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मोबाइल की दुकान चलाता था रोहित
जयभगवान ने बताया कि उसका बेटा रोहित ईदगाह कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। वह रोहित की बराबर वाली दुकान में टेलरिंग का काम करता है। रोहित बुधवार को नौ बजे दुकान बंद कर गंगाराम कॉलोनी स्थित घर आ गया था। रात को नौ बजे वह दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकाला था।

देर रात तक इंतजार करने के बाद भी रोहित घर नहीं लौटा। सुबह उनके पास काबड़ी निवासी दुकानदार का फोन आया। दुकानदार ने रोहित का शव पड़ा होने की सूचना दी।

उन्होंने रोहित के बारे में कॉलोनी के लोगों से पूछताछ की। भगत सिंह मार्किट के पास एक ढाबे पर काम करने वाले कर्मी ने बताया कि रोहित रात एक बजेे पुलिस कर्मी सुनील और उसके साथी दीपक के साथ ढाबे पर आए थे। सुनील ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए खाने खिलाने की बात कही।

खाना नहीं होने पर तीनों चले गए। वहीं सीआईए-वन ने आरोपी पुलिसकर्मी सुशील को हिरासत में ले लिया है, जबकि दीपक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छह बहनों का अकेला भाई था रोहित
रोहित परिवार में छह बहनों का अकेला भाई था। रोहित की दो स्वयं की दो एवं चार चचेरी बहनें थी। रोहित तीन घरों में अकेला लड़का था। जिस कारण परिवार में रोहित को सभी बहुत लाड़ करते थे। रोहित की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। कॉलोनी के लोग रोहित के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।



पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप एक पुलिस कर्मी और उसके साथी दीपक पर लगाया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विपिन कादियान, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed