{"_id":"64b646eca4bb7f04a80bebb8","slug":"husband-cut-his-wife-with-sword-in-domestic-quarrel-in-panipat-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी को तलवार से काटा, मायके में घर के बाहर फेंककर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी को तलवार से काटा, मायके में घर के बाहर फेंककर हुआ फरार
Tue, 18 Jul 2023 01:31 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:31 PM IST
सार
गांव महराणा निवासी देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी किरण की 10 साल पहले गोली माजरा निवासी नरेश के साथ शादी की थी। नरेश फोटोग्राफी का काम करता है। वह दिन रात शराब के नशे में धुत रहता है। उसकी बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट रहता था पिछले 10 दिन से उसकी किरण से बातचीत नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के गांव गोली माजरा में घरेलू झगड़े के चलते पति ने पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। बेहोश होने के बाद घायल अवस्था में गाड़ी में डालकर मायके में घर के बाहर फेंककर फरार हो गया। मायके पक्ष के लोगों ने महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दो डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव गोली माजरा की वारदात, मायके पक्ष ने महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर
गांव महराणा निवासी देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी किरण की 10 साल पहले गोली माजरा निवासी नरेश के साथ शादी की थी। नरेश फोटोग्राफी का काम करता है। वह दिन रात शराब के नशे में धुत रहता है। उसकी बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट रहता था पिछले 10 दिन से उसकी किरण से बातचीत नहीं हो पा रही थी। मंगलवार सुबह 9 बजे पति नरेश, देवर नवीन, जेठ सतीश समेत आधा दर्जन लोग इको गाड़ी और बाइक पर सवार होकर आए और उसकी बेटी को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए ।
विज्ञापन
हाथ पर लगे गहरे कट, बह चुका अधिक खून
मां देवी ने बताया कि उसकी बेटी के दोनों हाथ पर तलवार से हमले की वजह से कट लगे हुए हैं वह बेटी को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर दो डॉक्टर उसके हाथ पर टांके लगाने में जुटे हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि खून अधिक बह चुका है, हालत गंभीर है।
विज्ञापन