फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   hssc paper examnation , caught one munna bhai, panipat, harayana

एचएसएससी के पेपर में धरा गया मुन्ना भाई

Tue, 31 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 31 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एचएसएससी की परीक्षा में नकल के लिए मोबाइल और ब्लूू टूथ ले जा रहे मुन्ना भाई स्कूल के स्टाफ की नजरों से बच नहीं पाया। स्कूल के चेकिंग स्टाफ ने मुन्ना भाई को ब्लू टूथ डिवाइस और मोबाइल के साथ दबोच लिया। स्कूली स्टाफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रविवार को हिसार के गांव राखीखास से एचएसएससी की परीक्षा देने पानीपत आए जितेंद्र की चालाकी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


जितेंद्र मुन्ना भाई बनकर जूतों में ब्लूू टूथ डिवाइस और जुराब में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा था। श्री महाबीर आदर्श स्कूल के चेकिंग स्टाफ ने जितेंद्र को स्कूल के गेट पर ही तलाशी के लिए रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के स्टाफ ने जितेंद्र के पास से ब्लूू टूथ डिवाइस और मोबाइल फोन बरामद किया। स्कूल के स्टाफ ने आरोपी को थाना शहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कूल की प्राचार्या सुषमा खन्ना के बयानों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


आरोपी युवक परीक्षा में नकल करने के लिए मोबाइल और ब्लू टूथ डिवाइस लेकर जा रहा था। चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जयराम, एएसआई,  थाना शहर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed