फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   hospital administration, patients, bill, payment, strike, panipat

तीन दिन अस्पताल में रखा, बिल थमाया 82 हजार

Sun, 17 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sun, 17 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह के पास जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में मरीज को तीन दिन तक रखने पर भी उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। इसके बाद परिजनों को 82 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इससे परिजन भड़क गए। पुलिस में शिकायत करने पर अस्पताल प्रबंधन को गलती का अहसास हुआ।
विज्ञापन


गांव जौरासी निवासी नरेश ने बताया कि कई दिन पहले उसके छोटे भाई नरेंद्र और मौसी का लड़का अजय सड़क हादसे में घायल हो गया था। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया था। लेकिन, एंबुलेंस चालक ने दोनों को पार्क अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पार्क अस्पताल के डॉक्टरों ने नरेंद्र और अजय के पैरों का ऑपरेशन जल्द करने की बात कही।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा कि एक टांग का ऑपरेशन अभी होगा, जबकि दूसरी का तीन माह बादि किया जाएगा। इसके बाद भी पैर पूरी तरह ठीक नहीं होगा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने दोनों को तीन दिन तक अस्पताल में रखा, लेकिन ऑपरेशन नहीं किया। इसके बाद तीन दिन का बिल 82 हजार रुपये उन्हेें थमा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क अस्पताल प्रबंधन की कार्य प्रणाली से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों को धरने पर बैठने की धमकी दी। यह देख अस्पताल के सीईओ डॉ. संजय शर्मा नरेंद्र के घर समालखा पहुंच गए। बताया जाता है कि वहां सीईओ ने अस्पताल की गलती मान ली। इसके बाद नरेंद्र ने धरने पर बैठना रद्द कर दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल में 22 हजार रुपये जमा करवाकर घायल नरेश को दूसरे अस्पताल में ले गए। थाना चांदनी बाग प्रभारी ने भी अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई।

मरीज के परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। अस्पताल के डॉक्टरों ने नहीं कहा कि पैर ठीक नहीं हो सकता। न ही अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन की फीस लाखों रुपये बताई थी। मरीजों के परिजनों को समझा दिया है।

डॉ.संजय शर्मा,सीईओ पार्क अस्पताल


मरीजों के परिजनों और अस्पताल के प्रबंधन के बीच विवाद था। वह सुलझ गया है। मरीज के परिजन मरीज को दूसरे अस्पताल में ले गए है। पुलिस ने भी पार्क अस्पताल के प्रबंधन को हिदायत दी है।
जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed