फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pickup truck carrying pilgrims to Ayodhya overturns; 22 injured.

Gorakhpur News: अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 22 घायल

Wed, 26 Aug 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck carrying pilgrims to Ayodhya overturns; 22 injured.
जगदीशपुर। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार दोपहर एम्स थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 22 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कुशीनगर-गोरखपुर हाईवे पर सिसवा उर्फ चनकापुर के टोला मलपुर के पास हुआ। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली ब्लॉक अंतर्गत जोल्हनिया संखापार गांव के श्रद्धालु पिकअप से अयोध्या जा रहे थे। अधिक लोगों को बैठाने के लिए पिकअप की ट्रॉली में लकड़ी के पटरे लगाकर दो सतह बनाई गई थी।
विज्ञापन

मलपुर के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना पर जगदीशपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकलवाकर एम्स अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार की हालत गंभीर, एम्स में चल रहा इलाज
हादसे में भूषण शर्मा (75), आयुष चौहान (13), भुवाल चौहान (50), चौथी शर्मा (70), कोकिला (65), ईश्वरी चौहान (60), रागिनी चौहान (12), अनूप चौहान (7), निर्मला चौहान (10), प्रभावती देवी (45), गीता देवी (40), नंदनी चौहान (17), रमाकांत (70), मंजू चौहान (15), अनीश पटेल (15), छेदी गौड़ (55), बिंदा देवी (85), मीरा पटेल (25), अनुराग पटेल (8), बसंत (75), अभिराज चौहान (14) और धनंजय चौहान (14) घायल हुए हैं। इनमें ईश्वरी चौहान, चौथी शर्मा, भुवाल चौहान और आयुष चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बिंदा देवी, मीरा पटेल, अनुराग पटेल और बसंत एक ही परिवार के हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed