{"_id":"6a8e06a28cbe89d24e03d592","slug":"video-filmed-after-entering-school-teacher-in-charge-lodges-fir-lucknow-news-c-13-lko1096-1890557-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूल में घुसकर बनाया वीडियो, इंचार्ज शिक्षिका ने दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूल में घुसकर बनाया वीडियो, इंचार्ज शिक्षिका ने दर्ज कराई एफआईआर
Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के बेगरियामऊ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिना अनुमति वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षिकाओं पर बयान देने का दबाव बनाने का भी आरोप है। इंचार्ज अध्यापिका विनीता श्रीवास्तव ने एक निजी चैनल के प्रतिनिधि बताए जा रहे अमित यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर के अनुसार, 20 अगस्त को विद्यालय में परीक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान अमित यादव ने खुद को एक चैनल का प्रतिनिधि बताया। वह कुछ अन्य लोगों के साथ विद्यालय परिसर में बिना विभागीय या विद्यालय प्रशासन की अनुमति के प्रवेश कर गया। आरोप है कि उन्होंने विद्यालय के शौचालय, साफ-सफाई और पानी आदि का वीडियो बनाया। वीडियो में विद्यालय की वास्तविक स्थिति के विपरीत बातें प्रस्तुत की गईं। इंचार्ज अध्यापिका ने उनसे अनुमति लेकर आने को कहा। इसके बावजूद वे 10 से 15 मिनट तक परिसर में मौजूद रहे। उन्होंने दो महिला शिक्षिकाओं पर बातचीत करने का दबाव भी बनाया। सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
प्रधान ने भी बताई नियमित सफाई की बात
इंचार्ज अध्यापिका ने तहरीर में दावा किया कि विद्यालय परिसर पूरी तरह स्वच्छ था। ग्राम प्रधान भी उस समय मौजूद थे और उन्होंने नियमित सफाई की बात कही। आरोप है कि बनाया गया वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। इसे विद्यालय की छवि धूमिल करने और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास बताया गया है। तहरीर में संबंधित लोगों के इस कृत्य को राजनीतिक पूर्वाग्रह से प्रेरित होने का भी आरोप लगाया गया है।