{"_id":"6a8e068b411fcb77ea0a714d","slug":"four-accused-arrested-for-robbing-a-videographer-lucknow-news-c-13-lko1070-1890616-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वीडियोग्राफर से लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वीडियोग्राफर से लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने वीडियोग्राफर से लूट के मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटा गया कैमरा, अन्य उपकरण और घटना में इस्तेमाल बाइक व स्कूटी बरामद की है।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के अनुसार, 17 अगस्त की रात आरोपियों ने वीडियोग्राफर मनीष भारती को जन्मदिन की पार्टी की वीडियोग्राफी कराने के बहाने बुलाया। उन्हें जेहटा के सुनसान इलाके में ले जाकर कैमरा व अन्य सामान लूट लिया गया। मनीष की तहरीर पर 18 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को पकड़ा। इनकी पहचान अमीनाबाद निवासी हेमंत सोनकर, सैरनपुर निवासी सार्थक पांडेय, रहीमाबाद निवासी अजय कुमार और कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर के अनुसार, सार्थक पर दहेज हत्या और कुलदीप पर गैर इरादतन हत्या का मामला माल थाने में दर्ज है। घटना का मास्टरमाइंड अभी भागा हुआ है।
हेमंत की गिरफ्तारी पर परिजनों से नोकझोंक
आरोपी हेमंत सोनकर की गिरफ्तारी के दौरान परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस हेमंत को लेकर किसी तरह अमीनाबाद थाने पहुंची तो उसके घरवाले भी थाने में जमा हो गए। वे लोग उसे छोड़ने की मांग कर रहे थे। किसी तरह दुबग्गा पुलिस हेमंत को भीड़ से निकालकर अपने साथ ले गई।