फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Anti Corruption Bureau team caught ASI red handed taking bribe

Haryana: ASI थाने में एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, केस रद्द करने की एवज में वकील से मांगे थे दो लाख

Wed, 07 Aug 2024 06:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 06:11 PM IST
सार

धोखाधड़ी का केस रद्द करने एवज में वकील से दो लाख मांगे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिटी थाना में तैनात एएसआई को गिरफ्तार किया। एसआई ने भी दूसरे केस को रद्द करने के लिए एक लाख मांगे थे, वह फरार है। एसीबी ने दोनों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Haryana: Anti Corruption Bureau team caught ASI red handed taking bribe
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने बुधवार दोपहर को सिटी पुलिस थाना के एएसआई को वकील से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। एएसआई ने अपने ही थाने के एसआई के साथ मिलकर एक वकील पर दर्ज धोखाधड़ी के केस को खत्म करने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। एक लाख रुपये बुधवार को मंगवाए गए थे। वकील ने इसकी शिकायत करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी को दी थी।

विज्ञापन


टीम ने पानीपत में दबिश देकर एएसआई को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस मामले में शामिल एसआई फिलहाल फरार है। एसीबी ने मामले में सिटी थाना पुलिस में एसआई व एएसआई पर केस दर्ज कराया है। एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि शहर के एक वकील ने एसीबी एसपी स्मृति चौधरी को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि शहर थाना पुलिस में उसके खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। एक केस में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुभाष व दूसरे में जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद हैं। यह केस उसके खिलाफ छह जून को दर्ज किए गए हैं। अब दोनों जांच अधिकारी केस को रद्द करने के लिए उससे दो लाख रुपये मांग रहे हैं। एएसआई प्रमोद ने एक लाख रुपये बुधवार को मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार दोपहर को वकील को एक लाख रुपये दिए। वकील ने एएसआई प्रमोद को रुपये देने के लिए फोन किया। एएसआई प्रमोद ने वकील को पैसे लेकर सिटी पुलिस थाना में बुलाया। एसीबी वकील को लेकर शहर थाना पुलिस पहुंची। यहां पर वकील एसएचओ के कमरे के पीछे वाली साइड में बने कमरे में एएसआई प्रमोद के पास गया और उसने उसे एक लाख रुपये दे दिए। इसी वक्त एसीबी ने उसको धर लिया। उसके बेड पर बिछे गद्दे के नीचे से एक लाख रुपये मिले। उसके पानी में हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया।

उसे तुरंत हिरासत में लिया गया। इसकी शिकायत पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई। पानीपत एसीबी ने एसआई सुभाष व एएसआई प्रमोद पर केस दर्ज किया। एएसआई प्रमोद को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआई सुभाष की धरपकड़ जारी है।


ये है मामला
सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति व महिला में घरेलू हिंसा का केस चल रहा था। महिला व ससुर में डील हुई थी कि अगर ससुर 100 गज का प्लॉट एग्रीमेंट पर उसके नाम करा देगा तो वह केस उठा लेगी। ससुर ने 100 गज का प्लॉट एग्रीमेंट पर अपनी बहू के नाम करा दिया। बहू ने इसके बाद भी केस नहीं उठाया। इसके बाद महिला के ससुर ने एएसआई प्रमोद के साथ मिलकर एग्रीमेंट को झूठा बताने के लिए कहानी रची। इस एग्रीमेंट पर वकील के हस्ताक्षर थे। वकील व महिला पर झूठा एग्रीमेंट बनवाने का केस दर्ज किया गया। जांच में एग्रीमेंट सही पाया गया तो वकील ने केस रद्द करने की मांग की । इसके बाद एएसआई प्रमोद ने केस रद्द करने के लिए एक लाख रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed