फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   five, metter, vijibality, 20 vhichal blast

पांच मीटर विजिबिलिटी में भिड़े 20 से ज्यादा वाहन

Tue, 31 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 31 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
five, metter, vijibality, 20 vhichal blast
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। घने कोहरे के चलते एलिवेटेड हाईवे की दिल्ली लेन पर सोमवार सुबह स्काईलार्क से लेकर बरसत रोड तक एक हजार मीटर क्षेत्र में एक के बाद एक करीब 20 वाहन भिड़ गए। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे के समय विजिबिलिटी हादसों की वजह से एलिवेटेड हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। हादसों में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों के तुरंत न हटने से जाम और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की संख्या बढ़ती गई। फोन करने वालों से पुलिस जाट आरक्षण की ड्यूटी में व्यस्त होने की बात कहती रही। कई घंटे बाद पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों को रास्ते से हटवाकर जाम खुलवाया।
एलिवेटेड हाईवे पर करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे की वजह से स्काईलार्क के पास पंजाब रोडवेज की दिल्ली जा रही बस आगे चल रही एक कार से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे आ रही इंडिगो गाड़ी बस में घुस गई। इस हादसे में वाहन सवार बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि सूचना के बहुत देर बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की बजाय अस्थायी रिफलेक्टर लगाकर चले गए। इसके बाद कोहरे के चलते करनाल की तरफ से आने वाले कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में टकरा गए। स्काईलार्क के सामने से लेकर बरसत रोड तक वाहन एक दूसरे से टकराते गए। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा वाहन हादसे में टकरा गए। इस घटना में कई वाहन चालकों को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े सात बजे तक टकराते रहे वाहन
हाईवे पर वाहनों के टकराने का सिलसिला सुबह करीब साढ़े सात बजे तक चलता रहा। इस कारण एलिवेटिड हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने एलिवेटिड हाईवे के ट्रैफिक को जीटी रोड से डायवर्ट कर दिया। इससे शहर के हिस्से में भी सुबह ही जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी कई घंटे के बाद मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे में एक सफारी, पंजाब रोडवेज की बस, दो स्विफ्ट कार, एक इंडिगो, वैगन-आर, टवेरा, इनोवा ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आई, अस्थाई रिफ्लेक्टर रख चली गई
घने कोहरे के कारण दुर्घटना का शिकार हुए वाहन चालकों का कहना है कि हादसे के काफी देर बाद पुलिस पहुंची, लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की बजाय अस्थाई रिफ्लेक्टर सड़क पर रखकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। इसके बाद भी कई वाहन आपस में टकरा गए। वाहन चालकों का कहना है कि यदि पुलिस उसी समय क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा देती तो इतने वाहन क्षतिग्रस्त न होते।

विजिबिलिटी कम होने के कारण हुए हादसे
कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार सुबह पड़े घने कोहरे के चलते सड़क पर विजिबिलिटी पांच मीटर से भी कम हो गई थी। इस वजह से वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन दिखाई देने बंद हो गए। यही वजह रही कि फ्लाई ओवर के ऊपर वाहन आपस में टकराते चले गए। वाहनों की गति कम होने के चलते हालांकि किसी प्रकार की जान की क्षति नहीं हुई।  


एलिवेटिड हाईवे पर सुबह के समय घने कोहरे के कारण कुछ वाहन आपस में टकरा गए थे। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया था। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने तक वाहनों को नीचे जीटी रोड से गुजारा गया। कुछ वाहन ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें क्रेन की सहायता से हटाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर लगे को जाम को खुलवा दिया गया था। किसी वाहन चालक के घायल होने की सूचना नहीं है।
सुरेश कुमार, थाना शहर प्रभारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed