फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Extortion Money demanded from Grocery Shop owner of Panipat

Panipat: करियाना दुकानदार से 20 लाख की रंगदारी की मांग, चिट्ठी पर लगी थी सोपू ग्रुप और लॉरेंस बिश्नोई की मुहर

Fri, 05 Aug 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 01:47 PM IST
सार

पानीपत में रंगदारी मांगने का सिलसिला लगातार जारी है। एक माह में रंगदारी मांगने का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार भी बदमाशों ने एक करियाना दुकानदार को अपना निशाना बनाया है। जिससे पानीपत के अन्य दुकानदारों में भी खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
Extortion Money demanded from Grocery Shop owner of Panipat
धमकी भरी चिट्ठी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत की विद्यानंद कॉलोनी में करियाना दुकान पर पत्र डालकर दुकानदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरे पत्र से एक बार फिर पानीपत में हड़कंप मच गया है। पत्र में धमकी के साथ-साथ अंत में सोपू ग्रुप और लॉरेंस बिश्नोई की मुहर लगी हुई है। पत्र में लिखा कि वह पुलिस के पास गए या पैसे नहीं दिए तो बेटे समेत पूरे परिवार को जान से मार देंगे। 

विज्ञापन


चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुंदर ने बताया कि उसने घर में ही करियाना की दुकान खोल रखी है। वह सुबह आठ बजे तक और रात को आठ से रात 10 बजे तक दुकान पर बैठता है। दिन के समय उसके ससुर महाबीर दुकान संभालते हैं। वह दिन में बरसत रोड कंबल की फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। चार अगस्त को दोपहर 12 बजे उसके ससुर ने उसके पास फोन किया और बताया कि ब्रेड के काउंटर के पास एक धमकी भरा खत पड़ा मिला है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह फैक्टरी से दुकान पर पहुंचा और खत पढ़ा तो उसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसमें लिखा था कि पैसे नहीं दिए या पुलिस के पास शिकायत लेकर गए तो तेरे लड़के व पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पत्र के अंत में सोपू ग्रुप और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप चंडीगढ़ की मुहर लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी के बाद सहमा परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा

धमकी भरे खत के बाद परिवार दशहत में है। घर से बाहर निकलते हुए भी डर महसूस कर रहे हैं। दुकानदार ने चांदनीबाग थाना पुलिस में जाकर शिकायत दी और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा करने की अपील की है। दुकानदार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, न ही उन्हें किसी पर शक है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

चांदनीबाग थाना क्षेत्र का दूसरा मामला

पानीपत में एक माह के अंदर यह रंगदारी मांगने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। इससे पहले भी करियाना दुकानदार तीन भाइयों से चिट्ठी भेजकर तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस अब तक उस मामले को भी ट्रेस नहीं कर पाई है। दोनों ही मामलों में समानता यह है कि धमकी के बाद अंत में मुहर लगाई गई है, फर्क इतना है कि पहले मामले में रोहतक, मॉडल टाउन की मुहर थी और इस बार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed