फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Extortion demanded from textile trader in name of gangsters Lawrence Bishnoi and Kala Jathedi in Panipat

Panipat Crime: लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी के नाम पर कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दी जान से मारने की धमकी

Mon, 27 Jun 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 12:18 PM IST
सार

पीड़ित को रविवार को दो बार 12 अंक वाले नंबर 977980482183 से कॉल आई थी। जानकारी के अनुसार, यह विदेशी नंबर हो सकता है, इसके अलावा ऐसा नंबर एप्लिकेशन से भी जनरेट हो सकता है।  

विज्ञापन
Extortion demanded from textile trader in name of gangsters Lawrence Bishnoi and Kala Jathedi in Panipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पानीपत मॉडल टाउन के विराट नगर निवासी एक कपड़ा व्यापारी से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने सोमवार दोपहर तक का समय दिया है। समय पर पैसे न देने पर बदमाश ने परिवार समेत कपड़ा व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विराट नगर निवासी संदीप गोयल ने बताया कि वह गांव आसन कला में कपड़ा बुनने का व्यापार करता है। रविवार को उसके नंबर पर धमकी भरी कॉल आई। बदमाशों ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने बदमाश को मिलकर बात करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और कहा कि 27 जून दोपहर 12 बजे कॉल करेंगे, तब तक रुपयों का इंतजाम कर लेना। रुपये न देने और पुलिस में शिकायत देने पर उसे अंजाम भुगतना होगा। वह पूरे परिवार को जान से मार देंगे। उसने नाम पूछा तो बदमाश ने अपना नाम काला जेठड़ी और लॉरेंस बिश्नोई बताया। 

विज्ञापन

12 नंबर से आई दो बार कॉल

पीड़ित ने बताया कि बदमाश ने रविवार को दो बार 12 अंक वाले नंबर 977980482183 से कॉल आई। पहली शाम सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर और दूसरी 7 बजकर 27 मिनट पर आई थी। यह विदेशी नंबर हो सकता है, इसके अलावा ऐसा नंबर एप्लिकेशन से भी जनरेट हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टीम गठित, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई

मामले को गंभीरता से लेते हुए कपड़ा व्यापारी और उसके परिवार को पुलिस की तरफ से सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। डीएसपी के नेतृत्व में मॉडल टाउन थाना, तीनों सीआईए और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed