फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   eight year old servant cheated and looted, now on remand, crime, panipat

आठ साल पुराने नौकर ने दिया धोखा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 03 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sat, 03 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना बापौली के अंतर्गत गांव गोयला खुर्द में मालिक के घर से 50 तोले सोने के जेवरात, 15 हजार नकद और एक लाख रुपये का करियाना का सामान चोरी करने के आरोपी नौकर को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी से इस दौरान एक सोने की अंगूठी, नकदी और एक लोहे की रॉड बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


गांव गोयला खुर्द निवासी पवन कुमार की करियाने की दुकान पर आरोपी श्याम पिछले आठ साल से काम करता था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद सोने की अंगूठी को अपने दोस्त के घर मेरठ में छुपा दिया था। पुलिस अंगूठी की बरामदगी के लिए आरोपी श्याम को लेकर मेरठ रवाना हो गई है।
विज्ञापन


विदित है कि 24 अगस्त को पवन कुमार अपनी ससुराल दिल्ली गया था। पीछे से पवन कुमार के घर से 50 तोले के जेवर और 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। पवन ने अपने नौकर श्याम के हाथ में सोने की अंगूठी देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने श्याम के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो उसमें श्याम रात को घर से बाहर जाता दिखाई दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर श्याम ने सारी बात उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस ने मालिक के घर से 50 तोले सोने के जेवर, एक लाख रुपये का करियाना का सामान और 15 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी नौकर श्याम को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी नौकर एक सोने की अंगूठी, 15 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद करने की कोशिश करेगी।
अशोक कुमार, प्रभारी थाना बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed