फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dubai, urope, panipat, haryana, crimenal

दुबई या यूरोप भागने वाले थे बदमाश

Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। नाभा जेल तोड़ने का मास्टर माइंड गैंगस्टर परमिंदर उर्फ पैंदा कैथल कुरुक्षेत्र पानीपत और शामली के रास्ते होकर यूपी के विभिन्न जिलों से होते हुए नेपाल भागने की फिराक में था। वहां से उसे दुबई या यूरोप जाना था। नाभा जेल तोड़ने के बाद इसलिए पैंदा रविवार शाम चार बजे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर पानीपत टोल प्लाजा से गुजरा था। यह खुलासा खुद गैगस्टर पैंदा ने यूपी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किया है। यूपी पुलिस ने पैंदा को शामली कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पानीपत पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर बिना किसी परेशानी से कैराना पहुंचे गैंगस्टर पैंदा ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है। उसने ने यूपी पुलिस को बताया कि वह कैथल और कुरुक्षेत्र से होता हुआ पानीपत आया था। पानीपत के सनौली रोड से वह कैराना पहुंचा। उसको यूपी के लोकल रास्तों से होते हुए नेपाल जाना था। वहां से उसे अपने साथियों के पास दुबई या यूरोप जाना था। नाभा जेल से भागे दोनों आतंकियों और गैंगस्टरों ने कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एकत्रित होकर रणनीति तैयार की थी। रणनीति के अनुसार सभी को अलग-अलग रास्ते से फरार होना था। आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू ने सभी को 15-20 दिन तक अंडरग्राउंड रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पिहोवा से अलग होने के बाद आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह कुरुक्षेत्र से बस में सवार होकर पानीपत आए थे। यहां से दोनों बस पकड़कर दिल्ली पहुंचे। गैंगस्टर परमिंदर उर्फ पैदा अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से पानीपत के रास्ते यूपी चला गया। पंजाब और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन की पार्किंग में पकड़ लिया गया। यूपी पुलिस ने पैंदा को शामली के पास से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने आतंकी मिंटू को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर ले लिया है। अब तक अन्य फरार गैंगस्टर की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed