फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cyber crime: Handloom businessman cheated of lakhs in Panipat, Thugs trapped him in the name of selling cotton

साइबर क्राइम: पानीपत में हैंडलूम कारोबारी से लाखों की ठगी, कोटन फैब्रिक बेचने के नाम पर ठगों ने फंसाया

Sat, 23 Sep 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल पर ई-वे बिल, अंकिता ट्रेडर्स के माल का बिल, ट्रांसपोर्ट बिल्टी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे। इसके साथ ही उसे फोन कर कहा कि हमने आपके साथ फ्रॉड किया है। उसके बाद आरोपियों ने फोन काट दिया। उसने फोन पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
Cyber crime: Handloom businessman cheated of lakhs in Panipat, Thugs trapped him in the name of selling cotton
Cyber Crime - फोटो : iStock

विस्तार

पानीपत के बत्रा कॉलोनी के हैंडलूम कारोबारी से कोटन फैब्रिक कपड़ा बेचने के नाम पर ठगों ने 7.25 लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद आरोपियों ने खुद मेसेज कर कहा कि हमने आपके साथ फ्रॉड किया है। जिसके बाद हैंडलूम कारोबारी ने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
बत्रा कॉलोनी निवासी इरसाद ने बताया कि उसने टारगेट हैंडलूम के नाम से फर्म खोली हुई है। वह हैंडलूम का काम करता है। 11 सितंबर को उसने फोन चेक किया तो व्हाट्सएप पर एक नंबर से कोटन फैब्रिक कपड़े के फोटो आए हुए थे, जिसको सामने वाला बेचना चाहता था। उसने फोन पर कॉल किया तो उनका आपस में सौदा तय हो गया। 12 सितंबर को उसने अपने खाते से आरोपी के खाते में डेढ़ लाख रुपये आरटीजीएस कर दी।
विज्ञापन


13 सितंबर को उसी नंबर से फोन आया कि मैं अंकिता ट्रेडर से बात कर रहा है, आपके माल से भरी गाड़ी सूरत पहुंच गई है, आप तीन लाख रुपये पेमेंट खाते में डलवा दो। उसने तीन लाख रुपये ओर खाते में डलवा दिए। 14 सितंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि वह ट्रक ड्राइवर बोल रहा है। गाड़ी खराब हो गई है, अंकिता ट्रेडर्स के मालिक ने आपसे 85 हजार रुपये लेने के लिए कहा है। उसने आरोपी के खाते में 84990 रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर राहुल नाम लिखा आ रहा था। 15 सितंबर को फिर एक नए नंबर से फोन आया और कहा कि गाड़ी जयपुर पहुंच गई है, जो बकाया पेमेंट दो लाख रुपये है, वह भी खाते में डलवा दो, उसके बाद गाड़ी आगे चलेगी। उसने दो लाख रुपये ट्रेडर्स के खाते में आरटीजीएस करवा दिए।


आरोपियों ने खुद भेजे फर्जी दस्तावेज
आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल पर ई-वे बिल, अंकिता ट्रेडर्स के माल का बिल, ट्रांसपोर्ट बिल्टी व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे। इसके साथ ही उसे फोन कर कहा कि हमने आपके साथ फ्रॉड किया है। उसके बाद आरोपियों ने फोन काट दिया। उसने फोन पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। उसने शाम तक इंतजार किया, लेकिन कोई समाधान न निकलने पर उसने 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed