{"_id":"262f2e3c8bc3c1aa9c9a3c21b0efe46a","slug":"crime-pnp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की अशोक विहार कॉलोनी में दो पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अशोक विहार कॉलोनी निवासी सोनू और इरशाद कॉलोनी में ही फैक्टरी में काम करते हैं। दोनों में मंगलवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सोनू और इरशाद के परिजन भी झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुुंचे। दोनों पक्षों में तेजधार हथियार चले। झगड़े में सोनू की आंख और इरशाद की नाक पर गंभीर चोट लगी है। जबकि तीन महिलाओं को भी हल्की चोटें आई है।
परिजनों ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।