फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

थाना शहर क्षेत्र में मकान व दुकान में लाखों की चोरी

Thu, 03 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 03 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर में एक बार फिर चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। बीती रात को थाना क्षेत्र में एक मकान व एक दुकान में चोर घुस गए। चोर भाला चौक स्थित दुकान से किरयाना का सामान और सुभाष कॉलोनी में एक मकान से करीब सात लाख के गहने व नगदी चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस ने दोनों में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।
विज्ञापन


चोरी नंबर-एक
सुभाष कॉलोनी में एक मकान से करीब छह लाख की नगदी व गहने चोरी कर ले गए। चोर मकान में छत के रास्ते से दाखिल हुए थे। थाना शहर पुलिस ने इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष कॉलोनी निवासी परमजीत कौर ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि बीती रात को उसके मकान में चोर घुस गए। चोर मकान से 40 हजार रुपये नगद, सोने की पांच चेन, छह अंगूठी, एक कड़ा, एक चुग्गी, दो सेट नेकलेस, पांच जोड़ी कानों की बाली, दो मोबाइल, तीन एटीएम व बैंक की चार पासबुक चोरी कर ले गए। परमजीत कौर ने करीब छह लाख का नुकसान होने की बात कही है। पुलिस ने इसमें करीब तीन लाख का नुकसान होना दिखाया है। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी नंबर दो
दुकान का ताला तोड़कर किरयाना का सामान चोरी
चोरों ने भोला चौक स्थित किरयाना की एक दुकान से किरयाना का सामान चोरी कर लिया। भीष्म कुमार ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी भोला चौक पर किरयाना की दुकान है। बीती रात को उसकी दुकान में चोर घुस गए और चोर किरयाना का काफी सामान चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


थाना शहर के अंतर्गत एक दुकान व एक मकान में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने दोनों में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरी के आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed