{"_id":"645ddeb1f54e9d1e3f0246a5","slug":"cheated-person-of-seven-lakh-rupees-on-pretext-of-sending-his-son-to-australia-in-panipat-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया झांसा, तीन कबूतरबाजों ने व्यक्ति से ठगे सात लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का दिया झांसा, तीन कबूतरबाजों ने व्यक्ति से ठगे सात लाख रुपये
Fri, 12 May 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 May 2023 12:07 PM IST
सार
पानीपत पुलिस को दी शिकायत में गांव उग्राखेड़ी निवासी राज बहादुर ने बताया कि उसका बेटा हिमांशु की गांव रिसालू निवासी नवीश के साथ जान पहचान थी। इसी बीच नवीश के पिता अमेंद्र ने उससे पूछा कि बेटे क्या कर रहे है। उसने कहा कि वह अपने बेटे हिमांशु को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता है।
विज्ञापन
thugi demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पानीपत के गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति से बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर तीन कबूतरबाजों ने मिलकर सात लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने 10 लाख रुपये में सौदा तय किया और सात लाख रुपये लेकर व्हाट्सएप पर हवाई टिकट और वीजा की फोटो भेज दी। व्यक्ति ने उनकी जांच की तो वह फर्जी मिले। उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव उग्राखेड़ी निवासी राज बहादुर ने बताया कि उसका बेटा हिमांशु की गांव रिसालू निवासी नवीश के साथ जान पहचान थी। इसी बीच नवीश के पिता अमेंद्र ने उससे पूछा कि बेटे क्या कर रहे है। उसने कहा कि वह अपने बेटे हिमांशु को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता है। नवीश और अमेंद्र ने उसे कहा कि इस काम में वह उसकी मदद कर देंगे, इससे पहले भी वह काफी युवकों को विदेश भेज चुके है।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की बात पर विश्वास हो गया
वह उनके गांव उग्राखेड़ी के ही युवक विपुल को भी विदेश भेजने का काम करवा रहे है, उन्होंने विपुल मलिक से भी रुपये लिए है और उसे जल्द विदेश भेज देंगे। उन पर यकीन नहीं है तो वह विपुल तसल्ली कर सकते है। उन्हें आरोपी पिता-पुत्र की बात पर विश्वास हो गया। आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे। इसी बीच आरोपियों ने चमराड़ा निवासी योगिंद्र से उनकी मुलाकात करवाई। आरोपियों ने कहा कि योगिंद्र की एंबेसी में अच्छी जान पहचान है, वह काफी बच्चों का वीजा लगवा चुका है। उन्होंने आरोपियों को तीन लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए और चार लाख रुपये नकदी आरोपी सतबीर के घर आकर ले गए। उस वक्त मंजीत भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन
आरोपियों ने व्हाट्सएप पर भेजी हवाई टिकट और वीजा
आरोपियों ने पीड़ित राज बहादुर के बेटे हिमांशु के व्हाट्सएप पर हवाई टिकट और वीजा की फोटो भेजी। उन्होंने जांच पड़ताल की तो वह फर्जी मिले। जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने टरकाना शुरू कर दिया और उनके फोन उठाने बंद कर दिए। उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया। उन्होंने गांव के रहने वाले विपुल से पूछताछ की तो आरोपी उससे भी धोखाधड़ी कर रुपये ऐठ चुके है।
शिकायत दी तो झूठे केस में फंसा देंगे
आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हमारी ऊपर तक पहुंच है। भूल कर भी पुलिस को शिकायत दी तो तुम्हें और तुम्हारे बेटे झूठे केस में फंसा देंगे और तुम्हारा भविष्य खराब कर देंगे। तुम्हें जान से मरवा देंगे।