{"_id":"61c6227b657ce7005d30760e","slug":"case-filed-against-family-members-for-conducting-child-marriage-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: आधार कार्ड में बढ़वाकर लिखवाई उम्र, किशोरी की करा दी थी शादी, स्कूल दस्तावेज से खुली पोल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: आधार कार्ड में बढ़वाकर लिखवाई उम्र, किशोरी की करा दी थी शादी, स्कूल दस्तावेज से खुली पोल, केस दर्ज
Sat, 25 Dec 2021 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:11 AM IST
सार
किशोरी की शादी कराने के मामले में अब घरवालों और ससुरावालों पर केस दर्ज किया गया है। आधार कार्ड में उम्र बढ़वाकर लिखवाई गई थी, लेकिन स्कूल के दस्तावेज से उम्र की पोल खुल गई। बाल विवाह निषेध अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में आधार कार्ड पर उम्र बढ़ाकर लिखवाई और किशोरी को बालिग बताकर माता-पिता ने महज 15 वर्ष की उम्र में विवाह कर दिया था। हिसार स्थित किशोरी के स्कूल के दस्तावेजों की जांच की गई तो शादी के वक्त वह नाबालिग मिली। आधार कार्ड में चार वर्ष बढ़ाकर उम्र 19 वर्ष दिखाई गई थी। बाल विवाह निषेध अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के माता-पिता और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मई 2021 को इसराना के गांव नौल्था में बाल विवाह की सूचना पर टीम पहुंची थी। वहां पाया गया कि सात मई 2021 को पानीपत निवासी की शादी इसराना के गांव नौल्था में की गई थी। टीम को उसकी मां ने बताया कि लड़की हिसार के चौधरीवास निवासी पहले पति की बेटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः 134ए: कार्यालय के चक्कर काटते रहे अभिभावक, दोपहर को मिली राहत, 31 दिसंबर तक बढ़ाई दाखिले की तारीख
विज्ञापन
दूसरी शादी के बाद से वह पानीपत में रह रही थी। दोनों पक्षों से लड़के और लड़की का उम्र प्रमाणपत्र मांगा गया। लड़की की मां ने उसका आधार कार्ड प्रस्तुत किया, जिसमें उसकी उम्र 16 जनवरी 2002 अंकित है, लेकिन आधार कार्ड उम्र का प्रमाणपत्र नहीं माना जाता। इसके बाद हिसार के गांव चौधरीवास स्थित स्कूल से संपर्क कर लड़की की उम्र का पता किया किया गया।
वहां से दी गई जानकारी में उसकी उम्र दो जुलाई 2006 मिली यानि शादी के वक्त वह महज 15 वर्ष की थी। लड़के ने भी आधार कार्ड पेश किया, जिसमें उम्र 15 जुलाई 1985 अंकित है। उम्र प्रमाणपत्र में भी वह लड़की से बड़ा निकला। ऐसे में यह सिद्ध हो गया कि ज्योति अभी भी नाबालिग और उसका बाल विवाह कराया गया था। ऐसे में पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम- 2006 की धारा-9, 10 एवं 11 कार्रवाई करते हुए दोषियों पर केस दर्ज किया।