फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants beat up driver for refusing to drink alcohol, FIR lodged

Gorakhpur News: शराब पीने से मना करने पर मनबढ़ों ने ड्राइवर को पीटा, प्राथमिकी

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up driver for refusing to drink alcohol, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के मोहनापुर में 31 दिसंबर की रात शराब पीने से मना करना चालक को महंगा पड़ गया। मनबढ़ों ने चालक और मालिक को ईंट-डंडे से मारपीट कर उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के एक सप्ताह बाद मंगलवार रात शाहपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के मोहद्दीपुर निवासी शहजाद अली, शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर निवासी पंकज अग्रवाल का छह वर्षों से कार चलाते हैं। 31 दिसंबर की रात 1:00 बजे करीब पंकज अग्रवाल के मकान के पास एक खाली प्लांट में कुछ युवक नए वर्ष की पार्टी मना रहे थे। आरोप है उसी में कुछ युवक शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान शहर से शहजाद अली कार से अपने मालिक को उनके घर छोड़ने पहुंचे तो देखा कि बगल कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। चालक ने युवकों को मना किया तो मनबढ़ों दोनों लोगों से उलझ गए और डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed