फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   byke rider died

कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Wed, 20 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 20 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में मुरथल रोड पर कार व बाइक टक्कर में घायल बाइक सवार की पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार को पहले सोनीपत के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया था। वहां से चिकित्सकों ने घायल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।

परिजनों ने उसको पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। स्थानीय थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

घटना थाना मुरथल के अंतर्गत सोनीपत-मुरथल रोड की है। सोमवार सुबह रोहित निवासी गांव मुकीमपुर, सोनीपत कोचिंग के लिए मुरथल जा रहा था।

 पीछे से आ रही कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित के सिर पर गहरी चोट लगी। कार चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को घटना की सूचना दी। राहगीरों ने दूसरे वाहन से रोहित को सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।

चिकित्सकों के रोहतक रेफर करने पर परिजनों ने उसे पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। मंगलवार सुबह रोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना मुरथल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed