फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   body of teenager found hanging in Dahar village of Panipat

पानीपत: सातवीं के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस बोली- मोबाइल में वीडियो देखी फिर लगाया फंदा, परिजनों को हत्या का शक

Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 11:24 PM IST
सार

घटना गांव डाहर की है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फंदे में तीन गांठ लगी थी। कमरे के दरवाजे भी खुले थे। 

विज्ञापन
body of teenager found hanging in Dahar village of Panipat
नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिस कर्मी व दूसरी ओर सौरभ का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव डाहर में एक सातवीं कक्षा के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि बच्चे ने पहले मोबाइल में कोई वीडियो देखी उसके बाद फंदा लगाया है। फंदे में तीन गांठ लगी थी। कमरे के दरवाजे भी खुले थे। दूसरी ओर परिजनों को शक है कि छात्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। इसराना थाना पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जोगेंद्र निवासी गांव डाहर ने बताया कि गांव के ही सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में बड़ा बेटा गौरव नौवीं कक्षा में पढ़ता है। छोटा भी इसी विद्यालय का सातवीं कक्षा का छात्र था। उसकी पत्नी मंजू गांव में ही ब्यूटी पार्लर चलती है और वो मजदूरी करता है। वीरवार शाम को बड़ा बेटा गौरव खेलने के लिए घर से बाहर चला गया और उसकी पत्नी पार्लर में बैठी थी। वो मजदूरी पर गया था।
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे उसकी पत्नी ने चौबारे पर बने कमरे में जाकर देखा तो सौरभ का शव पंखे पर फंदे से लटका था। कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। उसकी पत्नी मंजू के शोर मचाने पर वहां पड़ोसी आए। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। इसराना थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। पिता जोगेंद्र ने बताया कि उसके बेटे सौरभ को कोई परेशानी नहीं थी। वो पढ़ाई में भी होशियार था। उन्होंने पुलिस से शक जताया कि बेटे की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ने पहले मां से पांच रुपये लिए फिर वीडियो देखी- जांच अधिकारी

मामले के जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्चे ने पहले मोबाइल में वीडियो देखी थी फिर फंदा लगाया है। बच्चे ने अपनी मां से पांच रुपये भी लिए थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed